डीएम सख्त, हर कोई नहीं बांट पायेगा पका भोजन

खबर शेयर करें

– निर्धारित संस्थायें बांटेगी पका हुआ भोजन
– कच्ची खाद्य सामग्री प्रशासन को देने की अपील

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के चलते अब प्रशासन ने पक्की हुई सामग्री बांटने पर सख्ताई बरतने का मन बना लिया है। तमाम निर्देशों के बावजूद अनेक संस्थायें शहर में निर्धन व गरीबों को भोजन बांटते नजर आ रहे है, लेकिन वे सोशल डिस्टेंसिग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हॉलाकि शासन ने इसके लिये चार संस्थाओं को शासन द्वारा पका भोजन वितरण करने का निर्देश दिया है। इधर जिलाधिकारी ने गुरूवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिन संस्थाओं के पास भोजन वितरण की अनुमति होगी वही भोजन बांटेंगे। अगर कोई संस्था बिना अनुमति के पका भोजन बांटते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कच्ची सामग्री जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जा सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में चला प्रशासन का बुलडोजर! बनभूलपुरा में 20 से ज्यादा अवैध निर्माण जमींदोज, जलभराव पर बड़ा एक्शन

डीएम बंसल ने कहा कि देखने मे आ रहा है कि कई सामाजिक संस्थायें व लोग एक ही जगह अथवा एक ही मोहल्लों मे पकापकाया भोजन बार-बार वितरित कर रहे है, जिससे गर्मी के चलते भोजन से बीमारी होने का खतरा बढ रहा है। इसलिए जिन स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रशासन द्वारा पकापकाया भोजन वितरण हेतु पास जारी किये गये है वही संस्थायें गरीब असहाय लोगों को भोजन वितरित करेंगे। बिना प्रशासन द्वारा जारी पास के कोई भी संस्था अथवा व्यक्ति खाद्य पदार्थ वितरित करते हुये पाये जायेंगे तो उनके खिलाफ लाकडाउन प्रतिबंध एवं आपदा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी। इसलिए उन्होेने स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि जो गरीब जरूरतमदो को खादय पदार्थ देना चाहते है वे पकापकाया भोजन की जगह कच्चा खादय पदार्थ प्रशासन को उपलब्ध करायें ताकि प्रशासन द्वारा जरूरतमंदो को खादय सामग्री वितरित की जा सके।

यह भी पढ़ें -   महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन प्लान! कुमाऊं में तैयार होगा 'सुरक्षा कवच', हर जिले में बनेंगे मास्टर ट्रेनर्स
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440