शरीर को पर्याप्त धूप न मिलने के कारण होने वाली परेशानियों का ना करें नजरअंदाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग घंटों घर या ऑफिस के अंदर बिताते हैं, जिसकी वजह से शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती। यही कारण है कि विटामिन डी की कमी तेजी से आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग इसकी शुरुआती परेशानियों को सामान्य थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यह शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

विटामिन डी सिर्फ हड्डियों के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह इम्यूनिटी, मांसपेशियों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

विटामिन डी की कमी से होने वाली परेशानियां
हड्डियों और जोड़ों में दर्द

विटामिन डी की कमी का सबसे आम असर हड्डियों और जोड़ों पर दिखाई देता है। शरीर में कैल्शियम सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाता, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कई लोगों को पीठ दर्द, घुटनों में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने लगती है।

यह भी पढ़ें -   देर रात शराब की दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग से लेकर स्टॉक तक खुलीं कई गड़बड़ियां

बार-बार थकान और कमजोरी
अगर बिना ज्यादा काम किए भी शरीर थका हुआ महसूस करता है, तो यह विटामिन क् की कमी का संकेत हो सकता है। इसकी कमी शरीर की ऊर्जा को प्रभावित करती है, जिससे दिनभर सुस्ती बनी रहती है।

कमजोर इम्यूनिटी
विटामिन डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन जल्दी होने लगते हैं। कई रिसर्च में इसे इम्यून सिस्टम से जुड़ा महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना गया है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में हरीश रावत का शक्ति प्रदर्शन, नीतीश पर ‘पलटूराम’ टिप्पणी से लेकर BJP पर निशाना

मूड स्विंग और तनाव
कम विटामिन क् का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसकी कमी से चिड़चिड़ापन, तनाव और मूड स्विंग जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ मामलों में डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है।

बाल झड़ने की समस्या
अगर तेजी से बाल झड़ रहे हैं, तो इसके पीछे विटामिन डी की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है। यह हेयर फॉलिकल्स को कमजोर बनाता है, जिससे बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं।

इन तरीकों से दूर करें विटामिन डी की कमी

  • रोज सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठें
  • दूध, दही और पनीर जैसी चीजें डाइट में शामिल करें
  • अंडा और फैटी फिश का सेवन करें
  • डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें
  • नियमित एक्सरसाइज करें
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440