रसोई के सिंक में ना रखें जूठे बर्तन, इससे घर का बिगड़ता है वास्तु

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर में होने वाली हर एक चीज का वास्ता वास्तु शास्त्र से होता है। तमाम लोगों को लगता है कि वास्तु शास्त्र का दायरा बस घर और कमरों की दिशाओं तक ही सीमित है। बता दें कि घर में होने वाली लगभग हर चीज का जुड़ाव वास्तु शास्त्र से है। किचन से लेकर पूजा घर में होने वाली तमाम ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार किया जाए तो घर का वास्तु कभी नहीं बिगड़ेगा। आज बात करेंगे किचन से जुड़े एक महत्वपूर्ण वास्तु नियम के बारे में। आम तौर पर कई लोग सोने से पहले किचन में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं कि इसे सुबह साफ कर लेंगे। अमूनन ऐसा ठंड के दिनों में ज्यादा होता है लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   15 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ना रखें जूठे बर्तन
वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन में रात के समय कभी भी जूठे बर्तन नहीं इकट्ठे होने देना चाहिए। दरअसल रात में जूठे बर्तन को ऐसे छोड़ देना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्र के नियमों के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है, वहां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में घर के वातावरण से लेकर लोगों की जिंदगी पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मां लक्ष्मी के निराश होने की वजह से सुख समृद्धि में वृद्धि होना बंद हो जाती है। वहीं मां अन्नपूर्णा के निराश होने से धन-धान्य में कमी होने लगती है। ऐसे में सोने से पहले ये जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि किचन में जूठा बर्तन ना पड़ा हो।

यह भी पढ़ें -   फाल्गुन अमावस्या 2026: फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी को मनाई जाएगी इस दिन धरती पर आएंगे पितृ

रखें साफ-सफाई का ध्यान
इसके अलावा सोने से पहले किचन को पूरा साफ कर देना चाहिए। अगर खाना बनाने के बाद किचन को ऐसे ही गंदा छोड़ दिया जाए तो कलह की स्थिति आसानी से बनती है। ऐसे घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते हैं। इस वजह से सोने से पहले ना सिर्फ बर्तन साफ कर लेने चाहिए बल्कि किचन का हर एक कोना साफ होना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440