पेनकिलर का सहारा ना लें, आइए कुछ घरेलु नुस्खों से सिरदर्द में राहत पाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सिरदर्द आज के समय में सबसे आम परेशानी है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति सिरदर्द से पीड़ित नजर आता है। वहीं कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिनकी सुबह की शुरुआत ही सिरदर्द से होती है। आपको बता दें कि सिरदर्द के कई कारण होते हैं और इस लिस्ट में नींद पूरी न होना, स्ट्रेस, थकान, मेडिकल कंडीशन, शोर आदि शामिल है। इसके अलावा कई बार ऐसा भी होता है कि हमें सिरदर्द की कोई वजह समझ नहीं आती। वैसे तो हमेशा सिरदर्द होने पर लोग पेनकिलर का सहारा लेते हैं लेकिन कुछ घरेलु नुस्खों से भी सिरदर्द से राहत पाई जा सकती है। आइए बताते हैं उसके बारे में।

हेड मसाज – सिर की मालिश को कभी भी लाइट न लें, खासकर अगर आपके सिर में दर्द हो रहा है, तो आपको किसी भी ऑयल से हेड मसाज जरूर करानी चाहिए। जी हाँ क्योंकि इससे आपकी नसों को काफी आराम मिलता है और सिरदर्द से भी राहत मिलती है।

आइस पैक- जी दरअसल बर्फ के टुकड़ों को किसी कपड़े में लपेटकर माथे पर हल्के हाथों से दबाएं। ऐसा करने से आपको दर्द से आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   उमस भरी गर्मी से कैसे बचें

हॉट राइस बैक- इसके लिए आपको कच्चे चावल को तवे पर गर्म करना है और इसके बाद इन चावलों को किसी पॉलीबैग में भर लें। इससे आप माथे पर सेंक लगा सकते हैं।

लैवेंडर ऑयल – लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल अरोमा थेरेपी में किया जाता है। जी दरअसल इससे आपको शांति और सुकून मिलता है। इसके लिए सबसे पहले लैवेंडर ऑयल को गर्म कर लें और इसे किसी ऐसी जगह पर रख दें, जिससे इसकी महक अच्छी तरह आए।

यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़

पानी– वैसे पानी की कमी से भी सिर में दर्द होता है, हालाँकि ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखें और तेजी से कम से कम दो गिलास ठंडा पानी पिएं।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज- ब्रीदिंग एक्सरसाइज को कम से कम 10 मिनट तक करें। जी दरअसल इस एक्सरसाइज को करने से आपको काफी आराम मिलता है।

आयुर्वेदिक चाय- आयुर्वेदिक चाय भी सिरदर्द को ठीक करने में कारगर मानी जाती हैं। जी हाँ, आप मसाला चाय भी पी सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440