धनतेरस पर इन 3 शुभ मुहूर्तों में करें खरीदारी, घर में पधारेंगी मां लक्ष्मी और कुबेर जी

खबर शेयर करें

Do shopping during these 3 auspicious times on Dhanteras, Goddess Lakshmi and Kuber Ji will visit your home.

समाचार सच, आध्यात्म डेस्क। आज से 5 दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो जाएगा। अगर आप ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर धनतेरस पर शुभ मुहूर्त क्या हैए तो इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। आज शाम को दो घंटे पूजा का मुहूर्त रहेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। खास तौर पर धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। इस दिन बाजारों में आभूषणों की बुकिंग की जाती है। इसके अलावा माता की मूर्ति खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।

पंडितों के अनुसार धनतेरस को सुबह सात से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त शुभकारी है। दूसरा मुहूर्त दोपहर 1ण्30 से दोपहर 3 बजे के बीच है। इसके अलावा तीसरा मुहूर्त शाम 6 बजे से रात 9बजे के बीच है। ये तीनों समय अवधि खरीदारी के लिए विशेष तौर पर शुभ होगी। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर शनिवार को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। अब बात पूजा के शुभ मुहूर्त की करते हैं। धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त शाम 5ण्47 से शुरू होकर शाम 7ण्47 बजे तक रहेगा। इसके अलावा सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त शुक्रवार दोपहर 12ण्35 बजे से शनिवार शाम 6ण्40 तक रहेगा। धनतेरस पर प्रदोष काल शाम 5ण्30 मिनट से शुरू होकर रात 8ण्08 मिनट तक रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440