क्या हद से ज्यादा पानी पीना किडनी का करता है खराब? कैसे जानिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पानी हमारे शरीर के सभी कामकाज के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शरीर से जहरीले और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। पाचन क्रिया को सही रखता है, त्वचा को स्वस्थ बनाता है और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को रोजाना लगभग 2 से 3 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीना नुकसानदेह हो सकता है।

ज्यादा पानी पीने के नुकसान
कई बार लोग ज्यादा स्वस्थ दिखने या डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जरूरत से ज्यादा पानी पीने लगते हैं। लेकिन ज्यादा पानी पीने से सबसे ज्यादा असर हमारी किडनी पर पड़ता है। जब हम जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो हमारी किडनी को शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस वजह से किडनी पर दबाव बढ़ जाता है और उसका कामकाज धीरे-धीरे कम होने लगता है।

ज्यादा पानी पीने से ब्लड में सोडियम का स्तर कम हो सकता है, जिसे हायपोनेट्रेमिया कहा जाता है। इस स्थिति में हमारे शरीर की कोशिकाओं में सूजन आने लगती है, जो मस्तिष्क और किडनी के सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर ऐसा लगातार होता रहा तो किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता कमजोर हो जाती है। धीरे-धीरे किडनी फेल होने की भी संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब IIT मद्रास से सीखेंगे AI, नौकरी के नए खुलेंगे रास्ते

ज्यादा पानी पीने के लक्षण
ज्यादा पानी पीने से शरीर में असंतुलन पैदा होता है। इसके लक्षण धीरे-धीरे प्रकट होने लगते हैं। सबसे पहले व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। यह रात को नींद में खलल डाल सकता है। इसके अलावा हाथ-पैरों में सूजन, लगातार थकान, चक्कर आना, मतली, सिरदर्द और मानसिक भ्रम जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। अगर ब्लड में सोडियम का स्तर बहुत गिर जाए तो व्यक्ति बेहोशी की हालत में भी पहुंच सकता है। अगर पेशाब का रंग बहुत हल्का बना रहता है, तो यह संकेत है कि शरीर में पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो गई है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो किडनी का कामकाज कमजोर हो जाता है। जिससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ ठीक से बाहर नहीं निकल पाते और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज

ज्यादा पानी पीने से बचने के उपाय
अपनी प्यास के अनुसार ही पानी पीना चाहिए। एक दिन में 7-8 गिलास पानी पीना पर्याप्त होता है अगर आप बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं या कसरत करते हैं तो केवल पानी की बजाय इलेक्ट्रोलाइट्स वाले पेय जैसे नारियल पानी या ओआरएस पिएं। अगर बार-बार पेशाब आने या लगातार थकान महसूस हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पानी पीना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पीना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सही मात्रा में पानी पिएं और अपने शरीर की जरूरतों को समझकर ही पानी का सेवन करें।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440