क्या एकदम गर्म खाने से आपकी भी जल जाती है जीभ, आजमाएं इन असरदार उपायों को

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जब आपने गर्म-गर्म चाय या कॉफी का एक घूंट लिया और तभी आपकी जीभ जल गयी हो? ये तो आप सभी के साथ बहुत बार हुआ होगा। किसी गर्म चीज के सेवन से जीभ जलना बहुत ही आम है और इस समस्या को हम सभी झेलते हैं। और यह परेशानी बहुत ही दर्द देने वाली और अहसज हो जाती है। जीभ दो प्रकार से जलती है – केमिकल या कुछ गर्म खाने से। हीट बर्न मूल रूप से तब होता है जब आप किसी गर्म चीज का सेवन करते हैं और केमिकल बर्न तब होता है जब आप किसी खतरनाक रसायनों के सम्पर्क में आ जाते हैं। दोनों बर्न अलग-अलग हैं और अलग तरह से दोनों का इलाज किया जाना चाहिए। गर्म खाने से होने वाली जलन से राहत पाने के लिए यहां कुछ सरल घरेलू उपचार दिए गए हैं –

आइस क्रीम या आइस का उपयोग करें –

जीभ जलने पर कुछ ठंडा खाएं या बर्फ रखने से आपको जल्द राहत मिलेगी और सूजन भी दूर होगी। ठंडा खाने से जली हुई जीभ को आराम मिलता है और ऊतकों के खराब होने से बचा जा सकता है। यह आपके मुंह को हाइड्रेट करता है और नमी देता है। आप मुंह में कुछ देर के लिए बर्फ रख सकते हैं या आइस क्रीम खा सकते हैं। आप ठंडा-ठना जूस या ठंडा पानी भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

शहद –

शहद में जीवाणुरोधी और सूजनरोधी गुण होते हैं, जो जलन को शांत करने में मदद कर सकते हैं। अपने मुंह में एक चम्मच शहद डालें और इसे निगलने से पहले थोड़ी देर मुंह में रहने दें। तत्काल राहत के लिए इस दो-तीन बार दोहराएं। लेकिन आपको 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को शहद देने से बचना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

दही –

यह किण्वित दूध उत्पाद एक जली हुई जीभ का इलाज करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार में से एक है। इसमें ठंडक देने वाले प्रभाव होते हैं। अपनी जीभ जलने के तुरंत बाद एक चम्मच दही खाएं। एक चम्मच दही लें और इसे निगलने से पहले कुछ मिनटों के लिए अपनी जीभ पर रखें।

चीनी –

अपनी जीभ पर कुछ मात्रा में चीनी रखें और उसे जीभ पर पिघलने दें। जब जीभ पर चीनी पिघल जाएगी, जीभ पर जलन दूर हो जाएगी। चीनी का उपाय स्वाद में आए बदलाव को भी ठीक करता है।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

एलोवेरा –

विभिन्न प्रकार की जलन और चोटों के इलाज के लिए एलोवेरा एक लोकप्रिय घरेलू उपचार है। अपनी जीभ पर कुछ एलोवेरा जेल लगाएं, इससे दर्द तुरंत दूर हो जाएगा।एलोवेरा जेल क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करता है और दर्द व सूजन को कम कर देता है। 2007 में प्रकाशित एक अध्ययन ने सुझाव दिया कि एलोवेरा जेल का उपयोग जलने के इलाज के लिए किया जा सकता है।

पुदीना –

पुदीना में मेन्थॉल के गुण पाए जाते हैं, जो आपके जलन के क्षेत्र को सुन्न कर सकता है और सूजन को कम कर सकता है। यह अपने जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है जो इस क्षेत्र को और अधिक नुकसान से बचा सकता है। आप अपने जले पर पुदीने का टूथपेस्ट लगा सकते हैं या तो पुदीने की चाय या पुदीने का गम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें –

-गर्म चीजों का सेवन न करें इससे जलन और बढ़ सकती है।

-एसिडिक फ़ूड और सिट्रस फ्रूट्स न खाएं।

-मसालेदार खाना न खाएं इससे परेशानी बढ़ सकती है।

-अपने मुंह की स्वच्छता की देखभाल करें।

-अगर आपको आराम नहीं मिला है तो आप डॉक्टर को सम्पर्क करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440