खतरनाक नस्ल के कुत्ते ने बुजुर्ग महिला के मुंह को बुरी तरह नोचा, ऋषिकेश एम्स में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। यहां एक बुजुर्ग महिला पर खतरनाक नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। कुत्ते ने महिला के मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला है। चीख पुकार सुनी तो क्षेत्र के लोगों ने महिला को कुत्ते से छुड़वाया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस मामले में महिला के पुत्र ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज करावाया है

यह भी पढ़ें -   सोमेश्वर में अधूरिया के पास पलटी कार, हल्द्वानी जा रहे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित

ढंढेरा निवासी संजय पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी मां केला देवी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थी। तभी एक घर के आगे एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पहले रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां एंटी रैबीज और सिरम इंजेक्शन दिया गया। पीड़ित बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। शिकायत पर पुुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सड़क हादसों का काला दिन : चार दुर्घटनाओं में 9 की मौत, कांग्रेस नेता समेत कई लोगों ने गंवाई जान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440