दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मर्यादा, 16 को किया गिरफ्तार 58 का किया चालान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की. पुलिस ने मालदेवता सोंग नदी में शराब पीने वाले व हुड़दंग करने वाले 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 58 व्यक्तियों का चालान करके 14500/- रूपये का जुर्माना वसूल किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत धार्मिक स्थलो व पर्यटक स्थलो पर शराब पीने वालो, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रायपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर पर्यटक स्थल मालदेवता में ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा पर्यटक स्थल मालदेवता मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा व सोंग नदी में अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मदरसों की शुक्रवार की छुट्टी खत्म! अब रविवार को बंद रहेंगे मान्यता प्राप्त विद्यालय

चेकिंग दौरान सोंग नदी में शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करते हुये कई व्यक्ति पाये गये। जिस पर पुलिस टीम प्रभावी कार्यवाही करते हुये मालदेवता सोंग नदी में शराब पीने वाले व हुड़दंग करने वाले 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, तथा 58 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 14500/- रूपये जुर्माना वसूला गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती मानी। सभी को दोबारा ऐसा न करने की नसीहत दी गई। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें -   दुबई की दोस्ती से शादी तक, कुमाऊंनी रीति-रिवाजों से मोराया बनी उत्तराखंड की बहू
Doon police conducted Operation Maryada, arrested 16, challaned 58
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440