समाचार सच, दिल्ली डेस्क। आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। शुक्रवार से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल के दाम में करीब रू0 3.14 प्रति लीटर और डीजल में लगभग रू0 3.11 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
नई दरें लागू होने के बाद देश के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें इस प्रकार हैं
दिल्ली: पेट्रोल रू0 97.77-97.81, डीजल रू0 90.67-90.71 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल रू0 106.68, डीजल रू0 93.14 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल रू0 108.74, डीजल रू0 95.13 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल रू0 103.67, डीजल रू0 95.25 प्रति लीटर
बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते ईंधन महंगा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर के पार पहुंच गई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। परिवहन खर्च बढ़ने से सब्जियों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं, किराए और लॉजिस्टिक्स लागत में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



