डीपीएस हल्द्वानी की अरिना रघुवंश बनीं उत्तराखंड टॉपर, एसएसपी ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। छात्रा अरिना रघुवंश ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र में स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर क्त. डंदरनदंजी ज्ब् द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अरिना की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली पहचान हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अरिना की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय की द्वितीय टॉपर जिज्ञासा भट्ट, जिन्होंने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और वर्ष 2025-26 में विद्यालय की हेड गर्ल भी रहीं, को भी सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली निशिका पपनै ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्हें भी एसएसपी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या रंजना शाही ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440