उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष ने ली मंडी समितियों की मासिक समीक्षा बैठक
समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने मंडी समितियों की मासिक समीक्षा बैठक लेते हुए सभी सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी समितियों की आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जिन व्यापारियों और आढ़तियों ने मंडी शुल्क जमा नहीं किया है, उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए।
अध्यक्ष डॉ0 कपूर ने कहा कि मण्डी समितियों में मण्डी समिति की आय को बढ़ाने के लिए क्या-क्या प्रयास किये जा सकते हैं, उसकी रुपरेखा तैयार कर बोर्ड मुख्यालय को भेजें। ताकि उन प्रस्तावों को सीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मण्डी समितियों में जहां कहीं भी कैन्टीनें काफी समय से खाली पड़ी हैं। उन्हें महिला समूहों को दिये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े में प्रबन्ध निदेशक के साथ सभी मंडी समितियों का भ्रमण किया जायेगा, भ्रमण व निरीक्षण के दौरान मण्डी समितियों में कितनी भूमि रिक्त पढ़ी है और कितनी दुकानें/केन्टीनें/गोदाम विगत काफी समय से रिक्त पड़ी हुई हैं, एवं उनका आवंटन नहीं हो पा रहा है, का विश्लेषण विपणन बोर्ड मुख्यालय पर किये जायेगा। अध्यक्ष डॉ0 कपूर ने कहा कि जिन मण्डी समितियों की आय में निरन्तर कमी दृष्टिगत पायी जाती है, उनके विरुद्ध अनुशानात्मक कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में मुख्य रूप से प्रबन्ध निदेशक बी०एस० चलाल, महाप्रबन्धक (प्रशासन) निर्मला बिष्ट एवं महाप्रबन्धक (वित्त) जुबक मोहन सक्सैना उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















