डॉक्टर काण्डपाल ने 4 बच्चों की शिक्षा के लिए बढ़ाये कदम।

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर/कोटाबाग (कुलदीप अग्रवाल)। वरिष्ठ महिला डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल ने कोटाबाग ब्लॉक के चार गरीब परिवारों की चार बेटियों को इंटर तक की शिक्षा दिलाने का जिम्मा उठाया है। जिसके चलते उन्होंने आज राजकीय इंटर कॉलेज बैलपड़ाव में जाकर प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ के सामने 4 बच्चों व उनकी माताओं को स्कूल ड्रेस, कॉपी, किताब, जूते, मोजे, स्कूल बैग, वितरित किए। डॉक्टर कांडपाल का कहना था कि किसी की भी शिक्षा पैसों की कमी के चलते नहीं रुकनी चाहिए, सभी को शिक्षा पूर्ण अधिकार है। श्रीमती कांडपाल ने बताया कि चारों छात्राएं पड़ने मैं काफी होशियार हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण वह आगे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही थी जिस कारण उनके द्वारा इन चार छात्राओं की इंटर तक की शिक्षा ग्रहण कराने का जिम्मा लिया है साथ ही उम्मीद है कि वह पढ़ाई कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर करेंगी। तथा क्षेत्र को गौरवान्वित भी करंेगी। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से चारों छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। उन्होंने इस बात का श्रेय कोटाबाग की अंशू पाण्डे व गेबुआ की मीना बिष्ट को दिया। इनके सहयोग के चलते ही यह कार्य संभव हो पाया है। इस दौरान मीना बिष्ट, अंशु पांडे, स्कूल के प्रधानाचार्य श्री डीडी आर्य, शिवकरण, महेंद्र कुमार आर्य, सूरज पाल सिंह, देवेंद्र कुमार, शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा… शिवपुरी के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440