सर्दियों में तांबे के बर्तन में पीएं पानी, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दी के मौसम में अगर आप भी अपने कॉपर के बर्तनों को उठाकर रख देते हैं तो ऐसा न करें। कुछ लोग मानते हैं की ठंड के मौसम में तांबे के बर्तन में पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है। जबकि आयुर्वेद इस बारे में कुछ और ही कहता है।

  • आयुर्वेद एक्टपर्ट दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ठंड में भी तांबे के बर्तन में पानी पीने की सलाह दी है।
  • एक्सपर्ट की मानें तो सर्दियों में सुबह की शुरुआत एक गिलास तांबे के पानी से की जा सकती हैं। ऐसा करने पर आप एनर्जेटिक और हल्का महसूस करते हैं।
  • तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी अच्छा और मीठा भी लगता है। इसे पीने के बाद आप काफी फ्रेश महसूस करने लगते हैं।
  • आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखा पानी उष्णा, यानी प्रकृति में गर्म होता है। वहीं ये मीठे और थोड़े तीखे स्वाद का होता है।
  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन घटाने में मदद, पाचन में सुधार, दिल के लिए अच्छा, गठिया और सूजन वाले जोड़ों में फायदेमंद, एनीमिया को दूर करता है।
  • इसके अलावा ये घावों को तेजी से भरने में मदद करता है। थायराइड ग्रंथि के कामकाज को नियंत्रित करता है। त्वचा के स्वास्थ्य और मेलेनिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
  • इसी के साथ इस बात का ध्यान रखें की तांबे के बर्तन को ठीक से साफ करें। अगर आप तांबे की बोतलों को रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें हफ्ते में दो बार धोना अच्छा रहता है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बाजार से लौटे पति और बच्चों के सामने बिखर गई दुनिया… घर में फंदे पर मिली मां, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440