उत्तराखण्ड में परिचालक हत्याकांड का खुलासा, चालक ही निकला हत्यारा, इस वजह से हुई हत्या…

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश आईएसबीटी में हुई हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शराब पीने के दौरान हुई आपसी बहस में बस के चालक ने मृतक को बस की छत से धक्का दिया था।

घटना की जानकारी देते हुए विक्रम सिंह पुत्र दीप सिंह भण्डारी निवासी ग्राम भेन्तला, प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी। विक्रम ने बताया कि उनके भाई भरत सिंह भण्डारी, जो कि बस चालक धाम सिंह रावत के साथ बस में परिचालक का काम करता था, की मृत अवस्था में जानकारी मिली। उन्होंने संदेह जताया कि उसकी हत्या कर शव बस के पास फेंक दिया गया है।

कोतवाली ऋषिकेश में आईपीसी की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। विभिन्न टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जांच की।

यह भी पढ़ें -   गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित छठी और अंतिम प्रभात फेरी सम्पन्न, गुरुद्वारे में शुरू हुआ अखंड साहिब पाठ

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त धाम सिंह रावत ने मृतक भरत सिंह के साथ शराब पीते समय विवाद किया। विवाद के दौरान धक्का लगने से भरत बस की छत से गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में वापस बस में आकर बैठ गया। अगले दिन, अभियुक्त ने बस के मालिक प्रवीण सिंह भण्डारी को बुलाया और घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार के बड़े फैसले: 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ और घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि अभियुक्त का हत्या करने का इरादा नहीं था। इस प्रकार, धारा 103(1) बीएनएस की घटोत्तरी और धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440