पिकप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, चम्पावत। उत्तराखण्ड के चम्पावत-टनकपुर नेशनल हाईवे में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित पिकप खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसारयह हादसा शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे के आस-पास हुआ। अनियंत्रित पिकअप संख्या यूके06सीडी/9253 स्वाला के समीप लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन नानकमत्ता से लोहाघाट जा रहा था। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान दानिश पुत्र मोहम्मद नबीश अहमद उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। अमोड़ी के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायल का नाम वसीम पुत्र मोहम्मद सलीम उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश है। बताया जा रहा है कि पिकअप में मुर्गियां लाई जा रही थीं। मालूम हो कि इससे पहले भी मुर्गियां ला रही जीप हादसे का शिकार हो चुकी हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440