नशे की लत ने बना दिया लूटेरा, चार वारदात करने के बाद आया पुलिस के गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां एक युवक को नशे की लत ने लूटेरा बना दिया। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने एक के बाद एक लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हुए चार वारदातें कर डाली। लूट की घटनाओं पर पुलिस सर्तक हो गयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार बीती 6 फरवरी को थाना नेहरू कॉलोनी में वादिनी आरती शर्मा निवासी एच0-6 फ्रेंड्स एनक्लेव डिफेंस कॉलोनी देहरादून ने तहरीर दी की शाम के समय वह अपने ऑफिस से घर की ओर जा रही थी। तभी राजीव नगर कट पर काले रंग की स्कूटी में सवार एक लड़के ने उनका बैग लूट लिया। जिसमें उनके आवश्यक दस्तावेज तथा 2000 नगद थे। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरूकालोनी पर तत्काल मु0अ0स0- 47/24 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत किया गया। इसी दौरान कन्ट्रोल रूम के माध्यम से डालनवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानो पर भी काली स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

लगातार हुई घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को स्कूटी सवार व्यक्ति की तलाश हेतु सघन चौकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे, साथ ही नियमित रूप से पुलिस द्वारा की जा रही चौकिंग की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा सघन चौकिंग के परिणामस्वरूप नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त अर्चित नैथानी पुत्र ईश मोहन नैथानी निवासी ग्राम दृ नैथान, थाना कीर्तिनगर जिला टिहरी हाल निवासी जलवायु टावर के पास झाजरा, थाना प्रेमनगर, देहरादून को बद्री कालोनी के पास खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस-नगर पंचायत टकराव से ठप हो सकता है शहर का कामकाज, अध्यक्ष ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान

जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से नेहरूकालोनी में की गई लूट की घटना से सम्बन्धित वादिनी के दस्तावेज तथा नकदी बरामद हुई, इसके अतिरिक्त अभियुक्त के पास से डालनवाला क्षेत्र में की गई लूट की तीन अन्य वारदातों से सम्बन्धित माल भी बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त अर्चित नैथानी द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है, तथा उसके द्वारा नशे में ही उक्त सारी घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में बुजुर्ग महिला का शव मिलने के मामले का खुलासा, सेना के जवान समेत तीन गिरफ्तार, बेटों की हत्या की भी रची थी साजिश

सर्कुलर रोड में उसके द्वारा एक राह चलती महिला का बैग छीन लिया था, जिसमें उसे कुछ कागजात तथा ज्यादा रुपये नहीं थे, पर अपने नशे की पूर्ति के लिये उसे और पैसो की आवश्यकता थी। जिसके लिये उसके द्वारा अन्य लूट की घटनाओ को अजांम दिया गया, पर उनमें भी उसे कोई खास धनराशि प्राप्त नही हो पायी इसलिए घटना की गयी।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में फव्वारा चौकी प्रभारी कुसुम पुरोहित, एसआई राकेश पुण्डीर, कांस्टेबल ब्रजमोहन, श्रीकान्त ध्यानी, मुकेश कण्डारी, विजय शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440