नशे में धुत कार सवार पुलिस कर्मियों से उलझा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर गेट के पास शुक्रवार की देर रात चैकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत कार सवार पुलिस कर्मियों से उलझ गया। इस बीच आरोपी पुलिस को उलझा कर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार नंबर के जरिए उसका पता लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

कोरोना संक्रमण के बीच जारी अनलॉक-1 में बनभूलपुरा थाने के कांस्टेबल मासूम अली व गणेश प्रसाद बीती रात बरेली रोड में उजाला नगर गेट के पास ड्यूटी में तैनात थे। इस बीच कार संख्या यूके 04टी-4794 को चैकिंग के लिए रोका गया। इस बीच कार चालक पुलिस कर्मियों से यह कहकर उलझ गया कि वह एक नेता का रिश्तेदार है। इसलिए पुलिस कर्मी उसे पहचान लें। आरोपी चालक शराब के नशे में धुत था और अपना नाम नदीम खान बता रहा था। नशे में जब वह पुलिस कर्मियों से उलझने लगा तो सिपाहियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। कंट्रोल रूम से जब पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से कार छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जब कार को बनभूलपुरा थाने में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से पाटल बरामद हुआ। इससे आशंका जताई जा रही है कि संभवतया आरोपी शराब के नशे में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी के घर का पता लगाकर रात में ही उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह घर में नहीं मिला।

कांस्टेबल मासूम अली ने थाने में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, कोरोना संक्रमण में बिना मास्क घूमने, शराब पीकर वाहन चलाने से संबंधित धारा 186, 188, 269, 270, 332, 353 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश, आर्डन स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440