उत्तराखण्ड में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा रोकी, कहा जो जहां है वहीं रहे, सीएम ने दी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तान को हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों से अपील है कि वे ऋषिकेश से आगे यात्रा पर न निकलें और जो भक्तजन यात्रा रूट पर पर हैं वे सफर के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तान को हाई अलर्ट पर रहने की सख्त हिदायत दी है। Chardham Yatra stopped due to heavy rain in Uttarakhand

मॉनसून की उत्तराखंड में धमाकेदार एंट्री होने के बाद तेज बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड के 13 में से नौ जिलो में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार ने 7 जुलाई रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। चारधाम पर जाने वाले भक्तजनों और पर्यटकों को रविवार को ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा शुरू नहीं करने की अपील की गई है।

सलाह दी गई है कि जिन स्थानों पर पहुंचे हैं, मौसम साफ होने तक वहीं आराम करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जनपदों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही

उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में जैसे ही आपदा को लेकर कोई भी सूचना आए तो उस पर तुरंत कार्यवाई अमल में लाई जाए। किसी भी आपदा की स्थिति में उससे प्रभावी तरीके से निपटा जाए। मार्ग बाधित होने पर तत्काल उसे खुलवाना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

संभावित आपदा के दृष्टिगत सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद्य तथा मेडिकल टीम को हर स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी आपसी सामंजस्य बनाते हुए हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440