संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नया गांव गोलापार निवासी 38 वर्षीय नंदन सिंह संभल पुत्र किशन सिंह संभल बीते दिवस घर से बाजार आया और यहां से सामान खरीद कर घर पहुंचा। बाद में कमरे में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर जब उसकी पत्नी ने देखा तो उसके होश उड़ गये। आनन-फानन में पत्नी ने आस-पास के लोगों एकत्र कर उसे बहोशी की हालत में डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई चंदन सिंह ने बताया कि नंदन बीते दिवस बाजार गया था और वहां से वह शराब के नशे में धुत होकर आया था और अपने कमरे में जाकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसका कहना है कि कई दिनों से उसका भाई गुमशुम सा लग रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में परिवारजनों से पूछताछ कर रही है। इधर घटना के बाद परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   नैनीतालः मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव होंगे अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद: वर्मा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440