अज्ञात कारणों के चलते युवक फंदे में झूला युवक, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे में झूल गया। परिजनों को उसका शव झूलता मिला तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   लकड़ी में लगे दीमक से हो गए परेशान! तो जाने इन तरीकों से जड़ से हो जाएंगे खत्म

आराघर चौकी इंचार्ज राकेश पुंडीर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए बुधवार देर रात सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि यहां एक महिला पिछले करीब सात साल से एक मकान में रहकर घर में कामकाज करती थी। महिला का 22 वर्षीय बेटा सचिन शर्मा पुत्र विनोद शर्मा कचहरी के पास काम करता था।

बुधवार को उसने खुद को अचानक कमरे में बंद किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को फंदे नीचे उतारा और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440