चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व नगदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस उससे तमंचा व नगदी के बारे में जानकारी जुटाने के बाद उसे आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने व अराजक तत्वों पर कार्यवाही को लेकर पुलिस टीम द्वारा तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक युवक तेज स्पीड में कार लाता नजर आया पुलिस ने उसे रोका तो वह नशे में पाया गया साथ ही उसकी हालत को संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने वाहन की चेकिंग की जिसमें से पुलिस को 315 बोर अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस बरामद किए पकड़े गये युवक ने अपना नाम घनश्याम सुयाल पुत्र महेश चंद्र सुयाल निवासी पनियाली देवला आटा चक्की के पास कटघरिया बताया पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया व उसकी वाहन संख्या-यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेजा को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया। पूछताछ में आरोपी घनश्याम ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है पुलिस द्वारा उसकी चेकिंग लेने पर उसके पास 65,200 रूपये नगदी बरामदगी की, जिसकी पुलिस द्वारा जॉच की जा रही हैं कि उक्त नगदी कहां से आयी व कहां दी जानी थी। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
चेकिंग अभियान में प्रीाारी निरीक्षक हल्द्वानी हरेन्द्र चौधरी, टीपीनगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर, हेड कां0 अशोक जोशी, कां0 अजहर व मुजम्मिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



