जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

खबर शेयर करें

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन के बीच हुआ हंगामा, समर्थकों ने आरोपित युवकों की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

समाचार सच, जयपुर (एजेन्सी)। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने कथित रूप से थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ।

जानकारी के अनुसार अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ शहीद स्मारक पहुंचे थे। इसी दौरान प्रवेश द्वार के निकट कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दीपके के समर्थकों ने आरोपित युवकों की पिटाई कर दी और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

जयपुर पुलिस ने मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद शहीद स्मारक परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में कथित विसंगतियों के विरोध में जनसभा और धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि देशभर में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें -   गणेश महोत्सव 2026: भद्रा में ना करें गणपति की स्थापना, गणपति के इन 21 नामों का करें उच्चारण

धरने में शामिल युवा तेजस्विनी ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी परीक्षा प्रणाली में सुधार तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए शहीद स्मारक और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440