उत्तराखण्ड के चमोली में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.7 दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। सुबह लगभग 10.27 बजे कई इलाकों में धरती हल्के से डोली, जिसे लोगों ने स्पष्ट रूप से महसूस किया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.7 रही जबकि इसकी गहराई लगभग 5 किमी मापी गई। भूकंप का केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के बीच स्थित रहा।

सौभाग्य से झटकों से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि चमोली जिले में करीब एक माह पहले भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440