उत्तराखण्ड में कुमाऊं और गढ़वाल के कई क्षेत्रों में भूकंप से डोली धरती, बागेश्वर का गोगिना रहा केंद्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/अल्मोड़ा/देहरादून। उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं के कई इलाकों में शनिवार को तड़के भूकंप से धरती डोली गयी। इस दौरान लोगों झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले का गोगिना में था। भूकंप के झटके से बागेश्वर में एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 बताई जा रही है। कर्णप्रयाग, श्रीनगर, चमोली, पिथौरागढ, बागेश्वर और नैनीताल जिले में महसूस किए गए।

चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सुबह लगभग 6रू30 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिले में कहीं से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बागेश्वर जिले की तहसील दुगनाकुरी में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बसंती देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी लच्छी राम व रीता उम्र 11 वर्ष पुत्री लच्छी राम को को मकान क्षतिग्रस्त होने से हल्की चोट आयी हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

प्रभावित परिवार को तहसील प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 3800 रुपए, दो कम्बल और एक आपदा राहत किट दिया गया है। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले का गोगिना क्षेत्र था। गोगिना पिथौरागढ़-बागेश्वर जिले की सीमा का स्थित है। वहीं तड़के भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग खौफजदा हो गए और अपने घरों से निकल आए। बागेश्वर जिले में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आपदा कंट्रोल रूम में पहुंचकर सभी आईआरएस टीम को अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा आपदा कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र

उत्तराखंड भूकंप के अति संवेदनशील जोन पांच व संवेदनशील जोन चार में आता है। रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले जोन पांच में आते हैं। ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440