बुजुर्ग और बच्चों को होम क्वारंटीन से छूट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जिले में दूसरे राज्यों से आने वाले 10 साल तक के बच्चों, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को होम क्वारंटीन से छूट दी गई है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, परिजनों की मौत पर आने वाले लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भी इससे राहत दी गई है। हालांकि उन्हें यह सुविधा नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य जांच टीम की संस्तुति के बाद ही मिलेगी।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रीन और ऑरेंज जोन से आने वालों को 14 दिन होम क्वारंटीन किया जा रहा है। रेड जोन से आने वालों को सात दिन संस्थागत और 14 दिन होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।

वहीं, जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले। इस दौरान मास्क हरहाल में लगाएं। साथ ही पड़ोस में अगर किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखते हैं तो उसकी सूचना स्वास्थ्य एवं प्रशासन को देने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें -   मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को दून लाए, फिर कमरे में बनाया बंधक! किराये के मकान से देह व्यापार का खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440