हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी, झांसे में लेकर बदला एटीएम कार्ड, फिर खाते निकाले 48 हजार रुपये, आप भी रहें सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी निगम के अन्तर्गत काठगोदाम में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यहां पीएनबी के एटीएम में शातिर ने वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला जब पैसे निकालने एटीएम गई तो उसका एटीएम नहीं चला और मदद के बहाने शातिर ने कार्ड बदल लिया और बाद में ठग ने उसके खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आपको समाचार सच आगह करता है कि महानगर में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय है। अगर आप एटीएम से रुपये निकालने जाते हैं तो सावधान रहें। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रहने वाली 68 वर्षीया विमला देवी रविवार को दिन में नैनीताल मार्ग स्थित कालू शाही मंदिर के समीप पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने गयी थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में शातिर ने उनके खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल में रुपये निकलने का मैसेज आने पर विमला को ठगे जाने का मामूल चला। पीड़िता विमला ने आनन-फानन में घटना की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी जांचे जा रहे हैं। जल्द आरोपी उनके शिकंजे में होंगे।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

Elderly woman cheated in Haldwani, ATM card was changed on the pretext, then 48 thousand rupees were withdrawn from the account, you should also be careful

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440