समाचार सच, देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। उत्तराखंड में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने आज उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। राज्य में एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे। यहां पहले चरण के लिए 19 अप्रैल के दिन वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी।
बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी यानी कि नतीजे आएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 26 अप्रैल को दूसरे चरण का, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 को मई छठा चरण और 1 जून को सातवां यानि आखिरी चरण का मतदान होगा।
उत्तराखंड में कुल पांच लोकसभा सीटें आती है- हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, गढ़वाल, अल्मोड़ा। बीजेपी ने पौड़ी से अनिल बलूनी को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट को प्रत्याशी बनाया है। टिहरी सीट से विजयलक्ष्मी शाह फिर प्रत्याशी हैं। जबकि अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा तथा हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इधर कांग्रेस ने अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा, पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल तथा टिहरी सीट से जोत सिंह गुनसोला प्रत्याशी बनाया है। अभी हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से अभी नामों की घोषणा नहीं हो पाई है।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इसमें बीजेपी ने पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। मोदी लहर में बीजेपी को 60.7 प्रतिशत मत मिले, जो वर्ष 2014 के मुकाबले पांच प्रतिशत अधिक थे।
नैनीताल सीट से बीजेपी के अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 339096 वोटों से मात दी थी। वहीं, हरिद्वार सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने 258729 वोट से जीत दर्ज की थी।
पौड़ी गढ़वाल सीट पर बीजेपी से तीरथ सिंह रावत ने 302669 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी। जबकि, टिहरी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राज्य लक्ष्मी शाह ने 300586 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को मात दी थी। वहीं, अल्मोड़ा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अजय टम्टा ने 232986 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को मात दी थी।
बता दें कि साल 2019 में हुई लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च 2019 को की गई थी। तब उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को मतदान हो गया था। उस दौरान 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



