इलेक्ट्रशियन ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। एक इलेक्ट्रशियन ने की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक ने चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। मृतक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि थाना डालनवाला को सूचना मिली कि नालापानी क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक युवक की पहचान विपिन चौहान उम्र 28 वर्ष मूल निवासी जनपद सहारनपुर हाल निवासी नालापानी के रूप में हुई। मृतक नालापानी क्षेत्र में अपनी पत्नी सिमरन चौहान व बच्चे के साथ किराये पर रहता था। जानकारी करने पर मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया गया कि मृतक से उसका चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था तथा मृतक इलेक्ट्रशियन का काम करता था। मृतक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद मृतक नीचे अपने कमरे में चला गया। जब देर रात तक मृतक द्वारा कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया तो उसकी पत्नी द्वारा खिडकी से झांक कर देखा तो मृतक ने पंखे से लटककर फांसी लगायी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440