शर्मनाकः कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को कई बार बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज़

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के यूपी के सीमावर्ती गांव में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी नाबालिग बेटी से रेप करता रहा। यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया, जब लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद उसके चाचा ने उसके पिता पर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। उधर, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला सीमावती क्षेत्र यूपी के एक गांव का का है। गांव में स्थित फार्म हाउस पर एक व्यक्ति काम करता है। वह इस गांव में अपनी मां और 13 वर्ष की बेटी के साथ रह रहा है। बीते रोज उसकी बेटी अपने चाचा के घर गई। उसके पेट में दर्द होने पर चाची-चाचा ने उससे पूछा तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। बताया कि उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है, जिससे उसके पेट में दर्द है। शक होने पर उन्होंने जांच कराई तो पाया कि वह 3 माह की गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता के चाचा ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी पिता पर पॉक्सो समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पिता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440