विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। विद्यालय परिसर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गायन, नृत्य, मनोरंजक खेल तथा रैम्प वॉक प्रमुख रहे। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सभी के लिए माध्याह्न भोज की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उच्च आदर्शों को अपनाने, संयमित जीवन जीने तथा सफलता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें -   150 मीटर गहरी खाई में समाई कार, एक की मौत; तीन घायल, गंभीर को हल्द्वानी भेजा

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी शिल्पी पंतोला, पूजा खोलिया तथा सहयोगी शिक्षिकाएँ नीता पाण्डे और अरुण सिंह का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440