विक्रम टेंपो में गोकशी के इरादे से आए बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गोकशी करने के इरादे से आए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतर के दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी मोहल्ला पठानपूरा, बिजनौर व मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद असलम निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी।

यह भी पढ़ें -   ८ मार्च २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा टेंपो चालक अभियुक्त असलम पुत्र ज़हीर निवास कस्बा व थाना नहटोर जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया। घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस का कहना हैं कि बदमाश 21/22 मई की रात्रि में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में थे शामिल।आज भी गोकशी करने के इरादे से आए थे। पुलिस पार्टी द्वारा घेरे जाने पर पुलिस पर किया गया फायर।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में डीएम की बड़ी कार्रवाईः निजी व्यक्ति से सरकारी काम कराने पर दो कानूनगो पदावनत

टेंपो चालक बदमाश असलम को मय टेंपो के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशो के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे मय खोखा कारतूस, एक चापड, एक चाकू बरामद हुआ है।घायल बदमाशो को उपचार के लिए दून चिकित्सालय रैफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार सुल्तान पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी मोहल्ला पठानपूरा, बिजनौर व मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद असलम निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440