समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप ‘उत्साह 2026’ हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हो गया। कैंप में प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने खेल, कला, फिटनेस और एडवेंचर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कैंप के दौरान बच्चों में सीखने, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्साह देखने को मिला।
कैंप की शुरुआत ज़ुम्बा, डांस, फिटनेस फिएस्टा, स्विमिंग और वीआर एक्टिविटीज से हुई। इन गतिविधियों ने बच्चों को मनोरंजन के साथ नई ऊर्जा भी दी। वहीं स्केटिंग, पेपर क्राफ्ट, ओरिगामी और तैराकी जैसी गतिविधियों ने उनकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक क्षमता को निखारा।
कैंप के अंतिम तीन दिन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान बच्चों ने कमांडो क्रॉल, कमांडो नेट, एटीवी राइड, ज़िपलाइन, ऊँट की सवारी, बॉडी ज़ॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉल, वॉटर रोलर, पैडल बोटिंग और वॉल क्लाइंबिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया। इन एक्टिविटीज ने बच्चों में टीम वर्क, साहस और आत्मविश्वास को मजबूत किया।
समापन अवसर पर आयोजित ‘कल्मिनेशन सेरेमनी’ में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास और नई प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त मंच साबित हुआ।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



