सैनेटाइजिंग टनल से ही होगा मंडी परिसर में प्रवेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए दोनों गेटों में समक्ष सेनेटाइजिंग टनल लगायी है। इससे मडी में आने वाले व्यापारियों, किसानों व अन्य लोगों को सेनेटाइजिंग टनल से होकर गुजरना होगा। जिसका शुभारम्भ मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट और मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

ज्ञात हो कि मंडी परिषद द्वारा आठ मंडियों में सेनेटाइजर टनल लगाये जा रहे है। जिसके तहत हल्द्वानी मंडी में उक्त टनल ने काम करना शुरू कर दिया है। यहां पर आने वाले पैदल तथा दो पहिया वाहनों को भी इस टनल से होकर गुजरना होगा, जिससे व्यक्ति के साथ-साथ वाहन भी सेनेटाईजिंग हो जायेगा।

इस मौके पर मंडी परिषद अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि मंडियों के आवागमन को देखते हुए सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को कदम उठाया गया। मंडी समिति अध्यक्ष साह ने कहा कि अब मंडी के अंदर किसी भी व्यक्ति को बिना सेनेटाइजेशन के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडी समिति सचिव वीवी एस देव के अलावा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मंडी निरीक्षक भुवन गोस्वामी, सौरभ डंगवाल, पंकज वर्मा, उमेश त्रिपाठी, ललित पांडे, हरीश नगरकोटी, गणेश त्रिपाठी, रविंद्र चम्याल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

रिपोर्ट: अतुल अग्रवाल/सुशील शर्मा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440