पर्यावरण की महत्ता को दर्शाता है पर्यावरण दिवस: कौशिक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शहरी विकास, आवास, राजीव गांधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लॉकडाउन अवधि में पर्यावरण की महत्ता स्वतः स्पष्ट हुई है। पर्यावरण के मानक के अनुसार इस अवधि में प्रत्येक क्षेत्र के पर्यावरण में शुद्धि आई है। उत्तराखण्ड में मां गंगा और अन्य पवित्र नदियां स्वच्छ हुई हैं। अतः इसके महत्व को समझते हुए अपने कर्तव्य को पर्यावरण के प्रति समर्पित करना होगा। वहीं पर्यावरण दिवस पर धामा वाला के क्षेत्रवासियों ने भी पौधारोपण करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रईस अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व महानगर के दिशा निर्देशों पर हर बूथ पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के विषय में बताया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। इस मौके पर अनस असद, दिनेश अरोड़ा, सरदार सिमरनजीत सिंह एवं क्षेत्रवासी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   कोसी कैफे होमस्टे केस में बड़ा एक्शन, मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार

वहीं संस्कार परिवार देहरादून द्वारा उज्जवल शिखर जन कल्याण समिति के सहयोग से ब्राह्मण गांव भगवंतपुर मे फलदार और औषधीय पौधों का रोपण कर किसानों के खेतों को फलदार और जड़ी बूटी के वृक्षों, पौधों का शुभारंभ आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वृक्ष मित्र स्वर्गीय विश्वेश्वर दत्त सकलानी की कविता का पाठ किया गया। उनकी स्मृति में भी एक पौधा रोपित कर उनके पुत्र संतोष सकलानी को पौधा व बुरांस का जूस भेंट किया गया। आचार्य विपिन जोशी को अपने पिता की कविता संतोष के द्वारा भेंट की गयी। आचार्य जोशी का कहना था कि अभियान संपूर्ण उत्तराखंड में चलाया जाएगा। उन्होंने सरकार, सामाजिक संस्थाओं, एवं अन्य सभी लोगों से व किसानों से खेतों में, जंगलों में, अथवा अपनी भूमि में फलदार और औषधि पौधों का रोपण करने की अपील की। जिससे पर्यावरण के साथ-साथ वर्तमान परिस्थिति में आजीविका का भी एक आधार बने। उनके द्वारा लोगों को मास्क और इम्यूनिटी बूस्टर के लिए होम्योपैथी गोलियां भी वितरित की गई। इस अवसर पर भगवंतपुर के पूर्व प्रधान पंडित रितेश जोशी, रोहित चंद, प्रशांत खंडूरी, डॉक्टर एआर थपलियाल, मयंक अग्रवाल, महेश जोशी, देव भूषण जोशी, रंजन कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   कोसी कैफे होमस्टे केस में बड़ा एक्शन, मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440