कार लेने के बाद भी ससुराल पक्ष कर रहा था उत्पीड़न, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर

खबर शेयर करें

Even after taking the car, the in-laws were harassing her, the victim lodged a complaint with the police.

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मनीषा सिंह पत्नी हिमांशु पुत्री विशंभर पाठक निवासी सुरभी कॉलोनी ने कहा है कि उसका विवाह 2 फरवरी 2018 विवाह बी, 75 राजाजी पुरम लखनऊ निवासी हिमांशु सिंह पुत्र ओम प्रकाश वर्मा के साथ संपन्न हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिए। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और विवाह के कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने पीड़िता से कार की डिमांड की जब मायके पक्ष कार देने में असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने उसका और उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है की उसके मायके पक्ष ने कर्जा करके दहेज लोभियों को कार भी दे दी लेकिन उनका उत्पीड़न जारी रहा। पीड़िता का कहना है कि उसका पति मर्चेंट नेवी में तैनात है। पीड़िता मनीषा का कहना है उसके पति पूजा नाम की महिला से विवाह करने की फिराक में है क्योंकि उक्त महिला ने मुझे फोन कर डराया-धमकाया और यह भी कहा कि वह अपने पति से तलाक लेने की बात कही तलाक न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मनीषा ने पुलिस से कहा है की उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा महा सफाई अभियान, हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम ने बनाई तीन स्तरीय टीमें
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440