सड़क दुघर्टना में घायल हरिद्वार के आबकारी अधिकारी की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार/ देहरादून। पांच दिन पूर्व एक सड़क दुघर्टना में घायल हुए हरिद्वार के आबकारी अधिकारी का आज देहरादून में निधन हो गया है
ज्ञात हो कि विगत 17 अक्टूबर को आबकारी आयुक्त की बैठक में प्रतिभाग कर हरिद्वार लौट रहे हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी ओंकार सिंह का वाहन मोहंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि ओंकार सिंह सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में सभी घायलों को सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत बिगड़ने पर ओंकार सिंह को एअरलिफ्ट कर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में कुछ सुधार के बाद उन्हें बाद में सिनर्जी अस्पताल लाया गया,जहां इलाज के दौरान ओंकार सिंह का निधन हो गया। ज्ञात हो कि ओंकार सिंह हरिद्वार में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर तैनात रहने से पहले उधमसिंहनगर जिले में सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन के पद पर तैनात थे और बीते फरवरी माह में ओंकार सिंह हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। ओंकार सिंह के निधन से आबकारी विभाग में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -   महिला आरक्षण पर गोदियाल का हमलाः तुरंत लागू हो 33% आरक्षण, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440