बहनों को बहुत समझाया, नहीं मानीं…’ भाई ने पुलिस के सामने खोला कत्ल का राज, चरित्र पर शक से लेकर संपत्ति विवाद तक जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। रुड़की में दो सगी बहनों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी भाई विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार करने के बाद अब वारदात के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी बहनों के चरित्र को लेकर शक और पारिवारिक विवाद की बात कही है। वहीं पुलिस इस मामले में संपत्ति विवाद समेत हत्या की अन्य संभावित वजहों को भी जांच के दायरे में रखकर आगे बढ़ रही है।

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि उसने अपनी दोनों बहनों को काफी समझाने का प्रयास किया था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने गुस्से में आकर इतना बड़ा कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस आरोपी के बयान की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है।

चरित्र पर शक बना हत्या की बड़ी वजह?
पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में विवेक ने अपनी दोनों बहनों के चरित्र को लेकर शक होने की बात कही है। आरोपी का कहना है कि वह बहनों के कथित आचरण को लेकर नाराज था और कई बार उन्हें समझा चुका था।

यह भी पढ़ें -   राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए दिनेश आर्य, सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी का अपनी बहनों के साथ पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था या नहीं और घटना से पहले उनके बीच कोई विवाद हुआ था।

संपत्ति विवाद की भी जांच
हत्या की वजह सिर्फ आरोपी के बयान तक सीमित नहीं मानी जा रही है। पुलिस के सामने संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह का एंगल भी आया है। लिहाजा जांच अधिकारी परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के साथ-साथ संपत्ति से जुड़े विवादों की भी जानकारी जुटा रहे हैं।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं संपत्ति या पारिवारिक मामलों को लेकर लंबे समय से कोई तनाव तो नहीं चल रहा था।

मुजफ्फरनगर से खरीदा था हथियार
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से खरीदा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल तमंचे के साथ खोखे और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इससे पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने हथियार पहले से खरीदकर रखा था या वारदात से पहले अचानक इसकी व्यवस्था की।

‘अब पछतावा हो रहा है’—पुलिस
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी दोनों बहनों की मौत के बाद पछतावा होने की बात भी कही है। हालांकि पुलिस इस बयान की भी जांच कर रही है और वारदात से पहले और बाद की उसकी गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।

हरिद्वार पुलिस अब मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, बरामद हथियार और परिजनों के बयानों को आपस में जोड़कर हत्या की वास्तविक वजह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल इस डबल मर्डर केस में चरित्र पर शक, संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह तीनों पहलुओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की अंतिम वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440