प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

खबर शेयर करें

व्यापारी प्रतिनिधि व्यापारिक समस्याओं से अवगत करायें: वर्मा

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में कई स्थानों पर पदाधिकारियों मनोनीत किए गए। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा की संस्तुति पर
अजय गुप्ता जी (कोटद्वार) प्रदेश संगठन मंत्री, शत्रुघ्न सिंह नेगी (अगस्तयमुनी) प्रदेश संगठन मंत्री, प्रताप सिंह लूथरा (कर्णप्रयाग चमोली) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राय सिंह बिष्ट जी (रुद्रप्रयाग) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के इस दौर में हमारे व्यापारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में हमें बहुत संयमित व मजबूती के साथ शासन प्रशासन से व्यापारियों की हर आवश्यक मांग को रखते हुए व्यापारी हितांे के लिए कार्य करना होगा व व्यापारिक समस्याओं से प्रान्तीय कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे साथ ही संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करते रहेंगे।
प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों यशपाल अग्रवाल, बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल, एन सी तिवारी, प्रमोद गोयल, राजेश अग्रवाल, दिनेश डोभाल, राजेश बंसल, गुलशन छाबड़ा, हर्षवर्धन पाण्डेय, अश्वनी छाबड़ा, सुरेश बिष्ट व समस्त प्रदेश जिला व नगर इकाइयों द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440