फेसबुक LIVE पड़ा भारी! सड़क पर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। फेसबुक पर लाइव वीडियो चलाकर वाहन चलाते हुए महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां और गाली-गलौच करने का मामला सामने आते ही नैनीताल पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है।

वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करता नजर आ रहा था। वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से फैलते ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी डा0 मंजूनाथ टी0सी0 के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा, निवासी दमुवाढूगा, हल्द्वानी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें -   9 नवंबर तक जमीन पर दिखे रोपवे के काम! CM धामी ने अधिकारियों को दी डेडलाइन, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 04/26 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उसे धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें -   महंगाई ने छीनी चाय की मिठास, कांग्रेस ने आमजन को फीकी चाय पिलाकर सरकार को दिखाया आईना

इस प्रकरण पर सख्त संदेश देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर महिलाओं के खिलाफ अश्लील या आपत्तिजनक व्यवहार करने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440