हाथ से दीपक का गिरना बार-बार हो रहा है तो यह एक अशुभ संकेत होता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। कई बार अक्सर ऐसा होता है कि पूजा करते समय हाथ से दीपक गिर जाता है। हाथ से दीपक गिरना एक अशुभ संकेत माना जाता है। यदि आपके हाथ से दीपक एक दो बार गिरता है तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। लेकिन यदि आपके हाथ से दीपक का गिरना बार-बार हो रहा है तो यह एक अशुभ संकेत होता है। यह संकेत होता है कि आपके जीवन में समस्याएं आने वाले हैं। हाथ से किसी वस्तु का गिरना और बार-बार गिरना घर में किसी प्रकार के वास्तु दोष का संकेत भी हो सकता है। हाथ से दीपक गिरने के साथ-साथ इन चीजों का गिरना भी अशुभ होता है।

उबलता हुआ दूध गिरना
कई बार ऐसा होता है कि दूध गर्म करते समय वह अचानक ही बर्तन से बाहर आकर जमीन पर गिर जाता है। बता दें कि दूध को चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि दूध को उबलते समय वह अक्सर गिर जाता है नीचे तो यह किस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सुख समृद्धि में कमी आने वाली है। उबलता हुआ दूध गिरना परिवार में और घर में लड़ाई झगड़े को भी दर्शाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि दूध के गिरने से परिवार पर वित्तीय संकट आता है।

नमक का गिरना
काम करते-करते अचानक ही हाथ से नमक अगर गिर जाता है तो यह भी एक अशुभ संकेत होता है। भारत ही नहीं बल्कि भारत से बाहर भी नमक का गिरना शुभ माना जाता है। यूक्रेन, रोमानिया जैसे देशों में नमक का गिरना दुर्भाग्य माना जाता है। भारतीय ज्योतिष की बात करें तो नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत माना जाता है। शुक्र ग्रह के कमजोर होने से जातक को अपने जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ती है। दांपत्य जीवन में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।
नमक का गिरना चंद्रमा के कमजोर होने का भी संकेत होता है। चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति को सांस से संबंधित बीमारियां होने का खतरा रहता है। यदि हाथ से अचानक ही काली मिर्च गिरकर जमीन पर बिखर जाता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपका किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। ऐसे में नमक का गिरना कहीं से भी शुभ नहीं माना जा सकता है। पढ़ें- पूजा घर में किस तरह की मूर्तियाँ होती हैं शुभ, जानें कौन सी मूर्ति रखनी चाहिए?

यह भी पढ़ें -   कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जो आसानी से हल्दी के धब्बे हटाने में कारगर हैं

गेहूं और चावल का गिरना
घर में अन्न का गिरना भगवती अन्नपूर्णा देवी का अपमान माना जाता है। मां अन्नपूर्णा के नाराज होने से आपके घर में आर्थिक समस्याएं आने लगती है। घर में खाने पीने की चीजों में कमी आने लगती है। अक्षत मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए घर में अन्न का अपमान होना या गिरना अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में ऐसा रोज होता है या बार-बार होता है तो इससे लक्ष्मी आपसे रूप सकती है। यदि अनजाने में आपके हाथ से अनाज गिर जाए या फिर आपके द्वारा गलती से अनाज के ऊपर पैर रखा जाए तो उसे उठाकर अपने माथे से लगा लें और इस गलती के लिए मां अन्नपूर्णा से क्षमा मांगें।

यह भी पढ़ें -   हरियाणा से दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आये युवक नदी में नहाते समय डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी

तेल का पात्र गिरना
यदि आपके हाथ से अचानक तेल का पात्र गिर जाता है और तेल बिखर जाता है तो यह भी एक अशुभ संकेत माना जाता है। यदि आपके साथ ऐसा अक्सर होता है तो यह संकेत होता है कि आपके परिवार के ऊपर कोई बहुत बड़ा संकट आने वाला है। आपके जीवन में और आपके परिवार के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ने वाला है। यदि आपके साथ ऐसा बार बार होता है तो सावधान हो जाएं और अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं।

हाथ से दीपक गिरना या पूजा की थाली गिरना
पूजा पाठ करते समय कई बार हाथ से अचानक दीपक या पूजा की सामग्री गिर जाती है। हाथ से दीपक गिरना एक अशुभ संकेत माना जाता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो यह माना जाता है कि आपकी पूजा को ईश्वर ने स्वीकार नहीं किया है। आपकी पूजा में कोई गलती है। यह आपके जीवन में आने वाली किसी विपत्ति का संकेत भी हो सकता है। पूजा के दौरान दिए का अचानक बुझ जाना भी अशुभ होता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो आपको ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि आने वाले वक्त में वह आपके साथ सबकुछ अच्छा करें और सभी संकटों से मुक्ति प्रदान करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440