किसानों ने की क्षेत्र में घूम रहे लावारिस मवेशियों से निजात दिलाने की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार खेड़ा के किसान आजकल क्षेत्र में लावारिस मवेशियों के घूमने से परेशान है। जिसकों लेकर बीते दिवस ग्राम पंचायत पश्चिमी खेड़ा गौलापार के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्र में घूम रहे लावारिस मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की है।

ज्ञापन में किसानों का कहना है कि गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में हर दिन लावारिस मवेशियों की संख्या बढ़ रही है। ये मवेशी हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं रात में खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। जिस तरह से इन दिनों हल्द्वानी शहर में मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है, उसी तरह गौलापार में क्षेत्र में भी अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रधान खेड़ा लीला देवी, प्रधान नवाड खेड़ा हीरा सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज रावत और विद्या देवी, किसान सुरेश चन्द्र सांगुडी, गरिमा देवी, आरती, हरेन्द्र क्वीरा, हेमंत बगड़वाल, नीरज रैक्वाल, अर्जुन बिष्ट, मोहन चन्द्र, नन्द किशोर, गौरव, महिपाल रैक्वाल, सोनी देवी, प्रभा, नन्दन सिंह, कुनाल सिंह, गौरव आदि क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440