पिता ने लगाया पुत्र पर डराने धमकाने व जान से मारने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने अपने पुत्र पर उसे डराने धमकाने और जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
आरके टैंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा निवासी महेश चंद्र द्वारा पुलिस को तहरीर बताया कि उनका बेटा दिनेश चंद्र कुमाऊँ रेजीमेंट रानीखेत में तैनात है। उनके द्वारा उसका विवाह 2021 में सम्पन्न कराया और अपने नवनिर्मित भवन में गृह प्रवेश भी किया। शादी के बाद से उनके बेटे का व्यवहार माता पिता के प्रति बदलने लगा और वह संपत्ति को लेकर विवाद करने लगा। जिसके बाद उनके द्वारा संपत्ति बंटवारे को लेकर इकरारनामा भी किया गया जिसे उनका पुत्र अब नहीं मान रहा है। उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से वह दिसंबर महीने से किराए के मकान में रहने को मजबूर हो गये। पीड़ित ने पुलिस तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440