fir

पिता ने पुत्र की मृत्यु के बाद स्कूटी चालक के खिलाफ दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्कूटी की टक्कर से घायल युवक की मौत के बाद उसके पिता ने स्कूटी चालक के खिलाफ मुखानी थाने में तहरीर सौंप कर मुकदमा दर्ज कराया है।

सौंपी तहरीर में बिठोरिया नंबर एक निवासी बनवारी लाल ने कहां है कि उसका पुत्र संजू मौर्य 11 अक्टूबर को अपनी बाइक संख्या यू के 04 ए जे 8045 पर सवार होकर घर से त्रिमूर्ति मंदिर कमलवा गंज रोड पर गया था जहां उसको उसका भाई शिवम मोर्या मिल गया दोनों भाई आपस में बातें कर ही रहे थे कि इतने में ही तेज गति से आ रही स्कूटी संख्या यूके04एक्स 5471 ने टक्कर मार दी जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया जिस उपचार के लिए बेस्ट चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे सुशीला तिवारी के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से धर्म को राम बज गया बनवारी लाल ने कहा है कि अंतिम संस्कार करने की वजह से तहरीर देने में देरी हुई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूटी की चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में बदले-बदले दिखे राहुल गांधी! न मोदी का नाम, न बीजेपी पर हमला… पूरा भाषण सिर्फ छात्रों और शिक्षा पर

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440