समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इन्द्रानगर, बनभूलपुरा निवासी इरफान पुत्र रशीद ने कहा है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सीनम बीती 7 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गई। वह अपने साथ दो तोले का सोने का हार व 15 हजार की नगदी भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



