महिला किरायेदार पर लगाया घर पर कब्जे का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार निवासी एक व्यक्ति ने महिला किरायेदार पर उसके घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक बागजाला निवासी बुद्धन अली का कहना है कि उसने सन्नो नाम की महिला को घर किराए पर दिया है। अब महिला किराया देने से इनकार कर रही है। साथ ही अपने भाई मुसीर, जुगनू, बहन रजिया, भाभी निशा के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप लगाया कि महिला ने उसे घर से निकालने के लिए मारपीट भी की। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर आरोपी महिला और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   पशुलोक बैराज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई…50 हजार रिश्वत लेते जेई दबोचा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440