बाइक सवारों ने टक्कर मार उड़ायी पचास हजार की नगदी, पीड़ित की शिकायत मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बैंक से पैसे निकालकर ला रहे व्यक्ति को बाइक से टक्कर मारकर दोनों युवकों ने उसकी जेब से हजारों की नगदी उड़ा ली। पीड़ित द्वारा पुलिस को उक्त घटना से अवगत कराते हुए तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हीरानगर चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में सरस्वती विहार डहरिया निवासी किशन लाल पुत्र कुमार राम ने कहा है कि उसने बीती 13 अक्टूबर को यूनियन बैंक से 75 हजार की रकम निकाली। इसके बाद वह पैदल-पैदल बाजार की तरफ आ गया। अभी वह महिला अस्पताल के पास पहुंचा ही था कि तभी उसे एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसका फायदा उठाकर बाइक में सवार दो युवकों में से एक ने उसकी जेब से 50 हजार की नगदी उड़ा ली। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता दोनों बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापसी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: तर्पण के दौरान जल में काले तिल मिलाकर पितरों को अर्पित करने की परंपरा है आखिर क्यों?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440