फाइनेंस कंपनी कर्मियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही हैं जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक युवक ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी भवन सरस्वती निवास मल्ला गोरखपुर निवासी अरूण सिंह अधिकारी पुत्र हरीश सिंह अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि महिन्द्रा एंड महिन्द्र फाइनेंस सर्विस लि. के खिलाफ उसका एक वाद स्थानीय लोक अदालत में चल रहा है। बीती रात कंपनी के अज्ञात कर्मचारी उसके घर के पास आए और उसके साथ मारपीट करने लगे और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार | मेष, कन्या और मकर राशि के जातकों को मिल सकते हैं लाभ के अवसर, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440