सिलेंडर ब्लास्ट होने से रूई-गद्दों के प्लांट में लगी आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में माता मंदिर रोड अजबपुर में रविवार को रूई-गद्दों के प्लांट में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के दौरान प्लांट के मालिक इमरान के हाथ झुलस गए। इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड ने काफी देर की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे प्लांट में रखा एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे वह दस मीटर दूर जाकर गिरा। लेकिन इस दौरान रूई ने आग पकड़ ली और आग पूरे प्लांट में फैल गई। इस दौरान दो मशीनें जल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दो वाहनों ने आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पुत्रदा एकादशी 2026: इस दिन सफाई, बाल कटिंग जेसे काम एक दिन पहले कर ले? क्यों जानिए इससे लगने वाले दोष के बारे में
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440