दो साझीदारों की झोपड़ियों में लगी आग, लाखों का सामान स्वाह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यातायात नगर चौकी क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में दो साझीदार की झोपडियों में शनिवार को आग लग जाने से लाखों का सामान स्वाह हो गया। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तो झोपड़ियां जल कर राख हो गयी है। इधर टीपी नगर चौकी पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। हादसे के दौरान दोनों साझीदार अपने परिवार के साथ खेतों में गेहूं कटाई का कार्य कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से विसाद गंज आंवला जिला बरेली रहने वाला श्याम चरण पुत्र झंडू लाल रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती शिव कॉलोनी में अपने साथी कन्नू दर्मवाल वालों के साथ रहता है। शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते-देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग लगता देख झोपड़ी के आस पास रहने वाले लोग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देकर अपने स्तर तक आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी व उसमें रखा सामान पूरा जल गया। बाद में सूचना पर पहुंचे टीपी नगर चौकी पुलिस कर्मी एवं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

पीड़ित परिवार श्याम चरण ने बताया कि इस हादसे के दौरान उनका पूरा परिवार खेत में गेहूं कटाई का कार्य कर रहे थे। इस अग्निकांड से झोपड़ी में रखा सारा सामान और गन्ने की जूस की मशीन, एक स्कूटी भी जलकर स्वाह हो गयी है। चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि अग्निकांड से लगभग एक लाख रूपये से अधिक का सामान जलकर राख हुआ है। हालाकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

इधर वही दूसरी घटना में देवलचौर बंदोबस्ती क्षेत्र के एवन गार्डन के पास शीतला होटल के पास पूरी दिशा में बटाईदार तुलाराम की झोपड़ी में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गयी। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चला है तुलाराम का कहना है कि वह पत्नी व चारों बच्चे को लेकर खेत में गेहूं काटने गया था अचानक झोपड़ी से धुआं निकलता देखा। जब तक वहां पहुंचे तो झोपड़ी में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग बेकाबू हो गई थी।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

मूल रूप से बरेली निवासी पीड़ित तुलाराम मौर्या का कहना है कि इस अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान अनाज की बोरियां 90 खाने पीने का सामान बर्तन व बच्चों के कपड़े आदि सारा सामान जलकर राख हो गया है। उसका कहना है कि इस घटना में उसका करीब डेढ़ लाख से अधिक रुपयों का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और आग लगने के कारण का जांच पड़ताल करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार साझीदार तुलाराम मोहन चंद तिवारी के फार्म में बटाई का काम करता है। इधर पुलिस ने वह स्थानीय लोगों द्वारा आग की घटना से पीड़ित दोनों परिवार वालों को राहत सामग्री देकर उनकी सहायता की। स्थानीय गांव के लोगों द्वारा दोनों पीड़ितों के लिए झोपड़ी बनाने की व्यवस्था तथा आपस में पैसे इकट्ठा कर उनकी मदद करने की व्यवस्था की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440